दो - तीन क़दम
दो-तीन कदम , पर छुट जाता है
साथ किसी का , छुपते -छुपाते |
शिकायत उसी का
अधूरी सी ख्वाबो की उलझने
या अधूरी सी जिन्दगी की कहानी ,
दर्द है या सुख है ,
किसी का राह में रह जाने का |
दर्द है या सुख है
ख्वाव का आधा रह जाने का ,
या अधूरी ख्वाव देख लेने का |
लहरों पर अंगड़ाई लेता कोइ चित्र
बदहवाश सी उसकी परवरिश
मुक़म्मल जमी की तलाश में
कुछ ज्यादा ही मचलने को उद्दत
सागर को छोरने की जिद्द ,
लहरों के सवार क्या जाने मंजिल
वापस उन्ही वादियों में रहवर
फिर से मचल जाने को ,
दो -तीन कदम ,दो तीन कदम
चलता वह, पूरा करने को उद्दत
अधूरी ख्वाव या अधूरी सी जिन्दगी |

Nice
जवाब देंहटाएंThat's really
जवाब देंहटाएं