कोई 21-22 साल पहले एक गाना ने औसत भारतीय लोगो के सोये हुए सपने को पानी के छीटें मारकर जगाया था , इसी के कारण गाना जबदस्त हीट साबित हुआ था | गाना के बोल इस प्रकार थे " तेरी ऊँची शान है मौला , मुझको भी तो लिफ्ट करा दे , मोटर गाडी कार दिला दे ,एक नही दो-चार दिला दे ............|"
ये तो सपनों को जबरदस्ती जगाने की बात हुई , उसके बाद इसी गाना में एक औसत भारतीय का जलन या दर्द भी दीखता है | शायद अपनी अभाव व नाकामी की वजह से उसके सीने में जलन या दर्द पैदा हुआ हो | जलन के बोल इस प्रकार थे इसी गाना में आगे " कैसे -कैसो को दिया है , वैसे-वैसों को दिया है | मुझको भी तो लिफ्ट करा दे "|
यही कोई 10-15 साल पहले मैंने कहीं पर एक मजाक पढ़ा था | जो इस प्रकार था -
"एक गरीब व्यक्ति नित्य दिन सुवह के आरम्भ में अपने घर से थोड़े दूर पर एक सेठ के घर के आगे जाता व खड़ा होकर सेठ के निकलने का इन्तजार करता रहता | जब सेठ अपने बंगले से निकल कर अपने ऑफिस जाने लगता तो ,गरीब व्यक्ति सेठ को देखकर अपने एक हाथ से दुसरे हाथ में रोटी तोड़कर खाने की नाटक करता | यही प्रक्रिया कई दिनों से उस गरीब व्यक्ति के द्वारा किया जाता रहा | एक दिन सेठ से रहा नही गया ,और उसने अपने गाडी में बैठने से पहले , गरीब व्यक्ति के पास आकर झल्ला कर पूछा " प्रतिदिन मेरे घर के आगे ,मेरे ऑफिस जाने के वक्त हीं ये क्या नौटंकी करते रहते हो |"
गरीब व्यक्ति बड़ी मासूमियत के साथ सेठ के सबाल में से आधे सबाल का जवाब दिया " साहब मै नमक और रोटी खा रहा हूँ " और अपनी प्रक्रिया में फिर से व्यस्त हो गया |
अबकी सेठ कुछ ज्यादा ही झल्लाहट से उस गरीब को बोला " जब तुम सपना ही देख रहे हो तो नमक -रोटी खाने का सपना क्यू देख रहे हो ? हलवा -पूरी खाने का सपना देखो |"
गरीब व्यक्ति पुनः उतनी हीं मासूमियत से कहता है " साहब हलवा-पूरी खाने का सपना देखना हो तो देख लें , लेकिन उसको पचायेगा कौन " ?
अबकी सेठ के पास दूसरा सबाल हीं नही था | चुपके से गाडी में बैठ जा चूका था |
मैंने उपर पंक्ति में " आधे सबाल का जवाब " शब्द का प्रयोग किया है उसका कारण है " गरीब के द्वारा यह नही बताया गया था की वह सेठ के घर के आगे हीं क्यों , नाटक करता था " |
आज आप सभी सोंच रहे होंगे की मैंने ऊपर दो विपरीत तरह के सपनों की चर्चा क्यों किया है | वो भी आज , एक 21-22 साल पहले का दूसरा 10 -15 साल पहले का |
" क्या उपरोक्त दो उदाहरण आज के " आत्म-निर्भर भारत " के समय काल में प्रासंगिक है या | यूँ हीं कुछ लिख दिया गया है |"
चुकीं मै अर्थ-व्यबस्था का एक्सपर्ट नहीं हूँ इसलिय पूरा बजट भाषण सुनने के बजाय न्यूज़ चैनल के दिखाए जा रहे न्यूज़ व उसमे बिभिन्न तरह के एक्सपर्ट द्वारा बजट विश्लेषण से काम चला रहा था |
जिसमे दो तरह के दृश्य ने मुझको ज्यादा पड़ेशान किया | पहला दृश्य " बजट भाषण के बाद का दृश्य लोकतंत्र के मंदिर के आगे का ' सरकार के लोगो के द्वारा इस साल के बजट को आत्म-निर्भर भारत बनाने वाला बताया गया , जिसमे 25 साल का रोडमेप है , इस साल इसमें 39.44 लाख करोड़ खर्च होगा , 60 लाख नौकरी की व्यबस्था किया जायेगा , और भी बहुत कुछ बताने लगे "
उसी दृश्य का दूसरा भाग बिपक्ष के सम्मानित नेता इसे ढकोसला बताते है , और इस बजट को 10 में से 3 मार्क देकर , कहा की इसे मै चुनाव में मुद्दा बनाऊंगा , हमे फायदा होगा "
मेरा मन उदाश हो गया , उसके बाद मैंने दूसरा न्यूज़ चैनल अपने टीवी पर चलाया -
दूसरा दृश्य ' प्रसिद्ध हिंदी न्यूज़ चैनल की सुप्रसिद्ध एंकर एक सुपर माल में एक टैक्स एक्सपर्ट के साथ इंटरव्यू कर रही थी , और कभी जूते चप्पल के दूकान के आगे जाती तो कभी गहने जेवर की दूकान के आगे तो कभी कपड़ो के दूकान के आगे | ये सब इंटरव्यू करते हुए हो रहा था | इस इंटरव्यू की खासियत जो मैंने महसूस किया की एक्सपर्ट के द्वारा बार-बार एक बात दुहराया जाता रहा " सरकार ने पिछले दो सालों में ( कॉविद-19 ) बहुत ज्यादा खर्च किया है , बहुत ज्यादा खर्च किया है |" और बजट को आत्म निर्भर भारत बनाने वाला बताया जाता रहा |
मेरा मन पुनः उदाश हो गया | टैक्स एक्सपर्ट ऐसे सुना रहे थे जैसे सरकार ने कोई मेहरवानी कर दिया हो , और जो खर्च किया है शायद सरकार ने खुद कमाई किया हो |
मै अपने जान -पहचान बालो में बहुतो को जानता हु जो इसी काल में रोटी-रोटी को मोहताज़ हुए | एक तो खुद मेरा ही दोस्त ,जिसके साथ मैंने पहली वर्ग से साथ साथ पढाई किया था | मुझे नौकरी मिल गयी किंतु उसे नही | परिवार चलाने के लिए गांव की निजी स्कूल में ही शिक्षक था | किंतु उस दुखदाई काल में स्कूल बंद होते ही 2-3 माह तो उधारी से काम चलता रहा | लेकिन उसके बाद उधारी मिलना भी बंद | उपाय निकला घर के आगे शाम के समय समोसा बना कर बेचने का | दो घंटे की दूकान वो भी गाँव में कितना आय हो सकता है | उससे परिवार चल सकता है , बच्चे पढाई कर सकते है | ढंग के कपडे , मकान मिल सकता है | कोई समझाए उस टैक्स एक्सपर्ट ,न्यूज़ एंकर और पक्ष-विपक्ष दोनों को |
*************************
Nice
जवाब देंहटाएंBaht badhiya
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंVery nice 👌👌
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंVery good
जवाब देंहटाएंThanks
जवाब देंहटाएंParnam sir
जवाब देंहटाएंPranam
हटाएंParnam sir
जवाब देंहटाएंPranam
हटाएंNice
जवाब देंहटाएंVery very nice line sir,🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएंVery good
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंsuper
जवाब देंहटाएंGreat
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंSuperb sir.
जवाब देंहटाएंThanks
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंBhaut sunder
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंSaandaar
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंNice
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंNice
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंGreat
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएं