कभी -कभी या यूँ कह लीजिये की अक्सर हमें खुशियों के लिए बड़े- बड़े
जतन नही बल्कि , छोटे -छोटे प्रयाश से हीं हम खुशियों के चादर ओढ़ सकते है , और उस चादर में अपनो व
अपने आस -पास के लोगो को भी उसमे शामिल कर सकते है | गर हम खुशियों को जीना चाहे उसे अपना बनाना
चाहे उसे चादर की तरह फैलाना चाहे तो |
आज गुंजन बहुत हीं खुश दिख रही है , उसके ख़ुशी चेहरे पर स्पष्टता की झलक
लिए हुए है ,आज वह अपने ऑफिस के कार्य में ज्यादा मशगुल है , उसे आज अपने बरिय अधिकारी द्वारा दिए गये
अतिरिक्त कार्य करने में भी आनंद महसूस हो रहा है | कार्य निपटाते -निपटाते उसे बरबस अपनी पसंदीदा गीत
गुनगुनाने का मन करने लगता है , और बीच -बीच में हल्के स्वर में गुण-गुना लेती है अपने पसंदीदा गीत | डेढ़
महीने पहले उसने इस ऑफिस को ज्वाइन की थी | किंतु लगातार कार्य करते -करते उसे कुछ बोरियत सी महसूस
होने लगा था |क्योंकि उसके योग्यता के अनुसार उसे ऑफिस में कार्य नही दिया गया था | खैर उसने अपने योग्यता
से समझौता करके कार्य स्वीकार की थी | कारन पैसे कमाना नही बल्कि उसके पढाई-लिखाई का कुछ उपयोग हो
पाये |
वैसे भी शादी के एक लम्बे समय बाद उसने ज्वाइन किया है | परिवार के जिम्मेदारियों व अपने
एक बच्ची का अच्छे से परवरिश करते -करते उसने कब अपने आप को भुला दी थी उसे खुद भी पता नही चला |
और कभी -कभी अपने काबिलियत पर खीज आने लगा था | उसे खुद अपने सभी योग्यता बेकार लगने लगा था |
तथा उसके आत्मबल भी धीरे -धीरे जवाब देने लगा था | अक्सर जब उसे अपने सहेलियों से बात होती तो अपने
आप गुस्सा हीं आता | खुद को कोसने के सिवाय वह कर भी क्या सकती थी | उसे अपने कोलेज के दिन याद आता
जब वह अपने सभी सहेलियों की लीडर हुआ करती थी | पढाई लिखाई से लेकर अन्य हुनर में भी | किंतु आज वह
साधारण सी हाउस वाइफ बनकर रह गयी थी | तथा उसकी सहेलियाँ अच्छी -अच्छी पद पर कार्यरत है , अच्छे
बेतन पैकेज पर | ऐसा नही था की उसे अच्छे पद पर अच्छे बेतन के साथ कार्य नही मिला था | किंतु उसने शादी व
बेटे के जन्म लेने के बाद उसने अपने लिए एक माँ की जिम्मेदारी को प्रमुखता दी थी |
खैर आज वह मन ही मन बहुत सारे हिसाब -किताब भी लगा रही है ,ऑफिस का कार्य करते -करते |
आज उसे इस नये जॉब का पहली बार बेतन जो मिलने बाला था | पुरे डेढ़ महीने बाद डेढ़ माह का बेतन उसके
आँखों में आत्मविश्वास की झलक बढ़ाने के लिए काफी था | आज वह जल्दी -जल्दी अपना कार्य निपटाने के जिद्द
में है , कारण उसे आज बाज़ार में कुछ खरीदारी भी करनी है | अतः वह मन ही मन बहुत सारे हिसाब -किताब
जोड़ चुकी है | पहले वह भगवान के पूजा के वास्ते रुपैया अलग रख ली है उसके बाद अन्य खरीदारी करना है उसे |
ऑफिस से छूटते हीं वह बाज़ार जाने के लिए ऑटो पकड़ने दौड़ पड़ती है , कुछ देर तक इंतज़ार करने
के वाबजूद उसे कोई ऑटो नही दिखाई पड़ती है तो वह पैदल हीं बाज़ार की तरफ निकल पड़ती है | बाज़ार में घर
के लिए मिठाई , छोटे -छोटे बच्चो के लिय चोकलेट व अन्य आवश्यक चीज बड़ी हीं जतन से खरीद रही है | आज
उसे खरीदारी करने में भी आनंद की अनुभूति हो रही है | सारी खरीदारी हो जाने के बाद अब वह घर जाने की
जल्दीबाजी में है | आज वह जल्दी घर पहुंचना चाहती है किंतु रास्ते की दुरी उसे कचोट रही है | किंतु इस सफर का
अपना अलग हीं मज़ा है , अब उसके मन में ख्याल आ रहा है की , घर के लोग आज उसे विशेष नजरो से देखेगी ,
उसे बिशेष तबज्जो मिलेगी , घर के लोग उससे उसे नौकरी के अनुभव व अन्य बहुत सारी बातें करेंगी | सबके
नजरो में आज उसके लिए विशेषता लिए हुए होगा | इन्ही सारे ख्यालो में डूबे कब उसका ऑटो उसके घर के आगे
लगा उसे पता भी नही चला |
अब ऑटो से उतरते उसके पाँव ख़ुशी के मारे काँप रहे है | आँखों में नन्हे -नन्हे
खुशियों के मोती तैरने लगी है | घर पहुँच कर लगभग उछलते हुए बड़ो को प्रणाम कर आशीर्वाद मांगते हुए अपने
बेतन की बात बताती है , और प्रतिक्रिया के इंतज़ार करने लगती है , किंतु यह क्या उसने जो मन ही मन रास्ते में
ख्यालो में जो कल्पना किया था , वैसी एक भी प्रतिक्रिया उसे दिखाई नही दे रही है | कहते है ख़ुशी के वक्त का
तकलीफ कुछ ज्यादा खतरनाक होती है | अब उसके चेहरे पर भी शुन्यता के भाव आने लगी है | अंदर हीं अंदर
वह घुटन सी महसूस करते हुए , घर के छोटे -छोटे बच्चो के बीच चोकलेट लेकर पंहुच जाती है फिर क्या उसके
मस्ती और बच्चो की धमा चौकरी | अब उसे आनंद आने लगा है | वह कुछ , बहुत कुछ भूल चुकी थी , उसे भूलना
भी चाहिए , खुशियों के के साथी कोई भी हो , पूरी तरह से वह मगन होना चाहती है | पूरी तरह से वह आज काऔर
अभी का पल वह जी लेना चाहती है | बच्चो से छूटते हीं वह अपने पति को फ़ोन से पूछती है आपको क्या चाहिए |
उसके कुछ समय बाद वह रात के खाना बनाने के कामो में व्यस्त हो जाती है |
******

Nice story
जवाब देंहटाएंBeautiful
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंNice one
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंNice example
जवाब देंहटाएंNice story
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंNice
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंSuperb sir.
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएं